लड़की हो या लड़का..सब अपनी शादी को यादगार बनाने कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन इस दुल्हे ने कुछ अलग ही किया। 

फगवाड़ा, पंजाब. शादी जिंदगी का एक ऐसा कार्यक्रम होता है, जो ताउम्र याद रहता है। लड़की हो या लड़का..अपनी शादी को यादगार बनाने कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। आजकल तो वेडिंग प्लानर ही नए-नए आइडिया लेकर शादियां कराते हैं। लेकिन यहां नेताजी के बेटे ने ही कुछ अलग प्लान बनाया और अपनी शादी को यादगार बना दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोमवार को झारखंड चुनाव का रिजल्ट आया। इसमें भाजपा को जीत नसीब नहीं हुई। लेकिन इससे पहले पंजाब के एक भाजपा नेता के बेटे ने अपनी दुल्हन का दिल जरूर जीत लिया। मामला स्थानीय नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और सीनियर भाजपा लीडर सुनील चम के बेटे कशिश की शादी से जुड़ा है।

फिजूलखर्ची के खिलाफ मैसेज

रविवार को कशिश की शादी थी। कशिश अपनी शादी में कुछ ऐसा करना चाहते थे, जो एकदम खास हो। वो फिजूखर्ची के विरुद्ध भी एक सार्थक मैसेज दे। कशिश ने अपनी दुल्हन तानिया के सामने सुझाव रखा कि क्यों न वे बुलेट बाइक पर बैठकर मंडप तक जाएं। कशिश का यह प्लान दुल्हन को बहुत पसंद आया। दुल्हन ने कहा कि उनके दूल्हे ने जिस तरह से उनका दिल जीता, उसमें उन्हें दिल हारने में मजा आया।

इस तरह बुलेट को सजाकर दूल्हा-दुल्हन मंडप तक पहुंचे। रास्तेभर दुल्हन मुस्कराती रही। कशिश की मां प्रवीन ने बताया कि उनके बेटे को बाइक राइडिंग का बड़ा शौक है। वो अपना यह शौक शादी पर भी पूरा करना चाहता था।

कशिश ने कहा कि वो फिजूलखर्ची के खिलाफ भी लोगों को संदेश देना चाहता था। उसे अच्छा लगा कि मेहमानों को उसका आइडिया पसंद आया।