राजस्थान के प्रतापगढ़ में मंगलवार देर रात बचपन के तीन दोस्तों की मौत हो गई। वह जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे और उनकी बाइक को सामने से एक ट्रक ने टक्कर मारी दी। 


प्रतापगढ़ (राजस्थान). अक्सर लोग जश्न में सब भूल जाते हैं और अगले ही पल उनके साथ हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में समाने आया है, जहां बचपन के 3 दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। वह तीनों मस्ती करते हुए जन्मदिन मानाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते एक में उनका एक्सीडेंट हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे तीनों दोस्त...
दरअसल, यह घटना मंगलवार देर रात प्रतापगढ़ शहर मे हुई है। जहां सोहेल और तौकीर अपने दोस्त समीर का जन्मदिन मनाकर तीनों एक बाइक पर मंदसौर से लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में अवलेश्रवर टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। रागगीरों ने तीनों को घायल अवस्था में अस्पाताल पहंचाया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

राहगीरों ने बंया किया तीनों की मौत का मंजर
चश्मदीदों ने बताया कि हादसा बहुत ही खतरनाक था। बाइक के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। जबिक टक्कर मारने के बाद ट्रक चालाक घटनास्थल से फरार हो गया। जैसे ही तीनों की मौत की खबर उनके परिजनों को लगी तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वह सब यही कह रहे हैं कि देखो यह कैसा संयोग है कि जिस दिन समीर पैदा हुआ था उसी जन्मदिन पर उसकी मौत हो गई।