सोमवार देर रात शहर के शास्त्रीनगर इलाके में एक 7 साल की बच्ची को दरिंदे ने नोंच डाला। यह दरिंदा मासूम के पापा का दोस्त बनकर घर में घुसा था। अमानीशाह के नाले में दरिंदगी करने के करीब दो घंटे बाद मासूम को खून से लथपथ हालत में तड़पता छोड़ आरोपी भाग गया। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया।

मासूम से रेप की खबर मिलते ही सड़क पर उतरे लोग


मासूम से दरिंदगी की खबर के बाद बवाल मच गया। देर रात सैंकड़ों लोगों ने कांवटिया सर्किल पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सबको समझाकर घर तो भेज दिया लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों के शीशे फोड़ डाले। घरों में पत्थर फेंके। घर से निकलकर लोगों ने समझाया तो उनसे मारपीट भी की। इस हरकत के बाद इलाके में एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया।

रातभर तनाव का माहौल, सुबह दिखा मोहल्लेवालों का गुस्सा


घरों में पत्थर फेंकने और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद मंगलवार सुबह गुस्साए मोहल्लेवाले शास्त्री नगर थाने पहुंच गए। भाजपा के शहर अध्यक्ष और पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता भी इनका समर्थन करने पहुंचे थे। पुलिस ने शिकायत सुनी। लेकिन लोग इस बात पर अड़े रहे कि उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने करीब एक दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred