प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतना भीषण था कि हम लोग जब वहां पहुंचे तो हमारा दिल दहल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो की छत धामके से अलग हो गई। उसमें सवार कई लोगों के हाथ-पैर कट गए। बस कीयरिंग भी ड्राइवर सीट के अंदर चली गई। 

जयपुर (राजस्थान). सड़क हादसों में आए दिन लोगों की जानें जा रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली घटना राजस्थान में सामने आई है। जहां भीषण एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गई। घटना के जानकारी लगते ही पूरे इलाके मे कोहराम मच गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 से ज्यादा लोग हादसे में हुए जख्मी
दरअसल, ये भीषण हादसा सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बुधवार रात में हुआ। जहां आमने-सामने से एक मिनी बस और टैंपो की भिड़त हो गई। इस दुर्घटना 7 ने तो मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं 2 की अस्पताल लाते समय रास्ते में जान चली गई। इसके साथ ही 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जिनको जयपुर की एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस अन्य मृतकों की पहचान करने में जुटी है। 

चश्मीदीदों ने बताया कितना खतरनाक था ये हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतना भीषण था कि हम लोग जब वहां पहुंचे तो हमारा दिल दहल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो की छत धामके से अलग हो गई। उसमें सवार कई लोगों के हाथ-पैर कट गए। बस कीयरिंग भी ड्राइवर सीट के अंदर चली गई। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

सीएम गलहोत ने हादसे के बाद किया ट्वीट 
इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा है इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की खबर से बहुत दुख पहुंचा है। मैं अपनी और सरकार की तरफ से शोक संतप्त परिजनों को संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों यह क्षति सहने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।