पोखरण के पास स्कूल बस पलटी, 18 बच्चे और शिक्षक घायल। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जोधपुर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलट जाने से उसमें सवार एक शिक्षक और 18 बच्चे घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी शिक्षण संबंधी भ्रमण के लिए जा रहे थे, जब पोखरण के पास यह हादसा हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नियंत्रण खो जाने के कारण हुआ हादसा

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है लेकिन शिक्षक को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन स्कूल बस इस शिक्षण संबंधी भ्रमण का हिस्सा थीं और कुल 140 बच्चे इन बसों में सवार थे। बताया जा रहा है कि पोखरण में एक टोल के पास मोड़ पर बस चालक को झपकी आ गई और वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)