राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जरी सी कहासुनी के बाद एक बेटी ने अपने ही पिता पर देर रात लोहे की रॉड से हमला कर उनको मौत के घाट उतार दिया।


अजमेर. राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जरी सी कहासुनी के बाद एक बेटी ने अपने ही पिता पर देर रात लोहे की रॉड से हमला कर उनको मौत के घाट उतार दिया। सुबह पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी ने पिता के सिर पर मारी लोहे की रॉड
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली वारदात अजमेर जिले के आदर्शनगर थाना इलाके में सोमवार रात को हुई। आरोपी बेटी रागिनी दुबे पिता अशोक दुबे की शराब पीने को लेकर विवाद करती थी। जिसको लेकर दोनों में रोज झगड़ा होता रहता था। लेकिन इस रात यह झगड़ किसी दूसरी बात को लेकर हुआ था। जानकारी के अनुसार, मृतक गार्ड की नौकरी करता था। उसको 9: 30 पर ड्यूटी के लिए जाना होता है। बेटी ने जब टाइम देखा तो साढ़े नौ हो चुके थे। पिता को जगाया तो उसने बेटी को चांटा मार दिया। फिर दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान उसने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी बदौलत वो दीवार से टकराया और उसकी मौत हो गई। 

छोटी बेटी ने पुलिस को बताया पूरा मामला
आसपास के लोग अशोक को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे मृतक की छोटी बेटी ने पुलिस को बुलाकर पूरा मामला बताया। आरोपी युवती शादीशुदा है, वह अपने पति से तलाक लेने के बाद से पिता के घर साथ रहती है। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।