राजस्थान के अजमेर से एक बेवफा पत्नी की कहानी सामने आई है। जहां पति के बाहर जाते ही पड़ोसी से संबंध बनाने लगती थी। इतना ही नहीं वह पांच महीने की गर्भवती भी हो गई और पति को भनक तक नहीं लगी। लेकिन जब बाहर गया पति लौटने को हुआ तो पत्नी अपने आशिक के साथ रहने का बोलने लगी। जिसमें विवाद होने पर आरोपी पड़ोसी आशिक ने दर्दनाक मौत देकर मार डाला।

अजमेर (राजस्थान). पांच साल पहले लव मैरिज की थी। उसके बाद पति कमाने के लिए प्रयास करता रहा। कमाने के लिए राजस्थान से अन्य राज्यों में भी गया। पिछले दिनों गुजरात कमाने गया था। इस बीच पत्नी का कई और चक्कर चल गया। पड़ोसी से संबध बनाती रही पत्नी। पति वापस आया तो पत्नी गर्भवती मिली। उसके बाद जो हुआ वह चौकाने वाला था। घटना राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित मांगलियावास थाना क्षेत्र का है। वहां से पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेवफा निकली पत्नी...पति के बाहर जाते ही पड़ोसी से बनाती संबंध 
मामले की जांच कर रही मांगलियावास पुलिस ने बताया कि करीब सवा साल पहले हुई हत्या का खुलासा किया गया है। आरोपी को पकड लिया गया है। आरोपी कुलदीप और रेखा की शादी पांच साल पहले हुई थीं दोनो का प्रेम विवाह था। उसके बाद रेखा और कुलदीप अपने परिवार से दूर मांगलियावास में ही रहने लगे। परिवार केा पता चला तो परिवार ने भी बाद में दोनो की गलती को माफ कर दिया। बताया जा रहा है कि मजदूरी करने वाले कुलदीप का कोरोना में काम चला गया था। तो वह अन्य राज्यों में जाकर काम करने लगा। पिछले साल वह गुजरात में मजदूरी के लिए गया हुआ था तो इस दौरान रेखा का पास ही रहने वाले रेखराज से संबध बन गया।

पांच महीने की गर्भवती हो गई और पति को पता तक नहीं
बता दें कि रेखा और रेखराज काफी समय तक साथ रहे। उसके बाद दोनो के बीच संबध बनते रहे। पत्नी पांच महीने की गर्भवती हो गई। इस बारे में जब रेखाराज को पता चला तो रेखराज और रेखा के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान करीब रेखराज ने रेखा को धक्का मारा और वह नीचे गिर गई। उसके बाद रेखराज वहां से फरार हो गया। पता चला कि रेखा की मौत हो गई है। करीब सवा साल पहले घटित हुए इस घटनाक्रम में मामले में पुलिस ने उस समय रेखा के परिजनों की शिकायत पर संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया था। इस मामले में अब रेखराज को पकडा गया है तो उसने खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद पुलिस भी चौंक गई।

जयपुर का लवली कपल: पति-पत्नी दोनों की सरकारी नौकरी, लेकिन सच्चाई रुला देगी, 8 माह की बेटी को छोड़ किया सुसाइड