सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला का मालिकाना हक बताया। वहीं फैसले से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

बीकानेर (राजस्थान). राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला का मालिकाना हक बताया। वहीं फैसले से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुक्रवार रात की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
 नापासर के थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण सारस्वत ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अयोध्या में संभावित फैसले को लेकर शुक्रवार रात को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

नशे की हालत में था शख्स
 यह टिप्पणी पुलिस की निगरानी टीम की नजर में आ गयी और उसने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नापासर के पास खारड़ा गांव का रहने वाला है और उसने यह टिप्पणी संभवत: नशे की हालत में की।