पुलिस ने बताया कि 23 साल की लड़की टीना मूल रुप से डूंगरपुर जिले की रहने वाली है। उसने बीएड किया था और आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसे उसके माता पिता ने पढ़ने के लिए उदयपुर भेजा था।

बांसवाड़ा. लिन इन पार्टनर के साथ रही रही एक युवती बीती रात जिंदा जल गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि उसने ही खुद को आग लगाई और उसके बाद उसकी मौत हो गई। वह बचाने के लिए चीखती रही लेकिन कोई बचा नहीं सका। बाद में पुलिस ने उसके साथ रह रहे युवक की तलाश की लेकिन अभी तक वह नहीं मिला है। लड़की के परिवार को इस बारे में बताया गया तो हडकंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच फिलहाल सुसाइड मानकर कर रही है। लेकिन इसके अलावा भी तमाम पहलुओं को नजर में रखे हुए हैं। घटना बांसवाड़ा जिले की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माता पिता ने पढ़ने भेजा था उदयपुर, वह प्रेमी के साथ रह रही थी बांसवाड़ा
पुलिस ने बताया कि 23 साल की लड़की टीना मूल रुप से डूंगरपुर जिले की रहने वाली है। उसने बीएड किया था और आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसे उसके माता पिता ने पढ़ने के लिए उदयपुर भेजा था। लेकिन वह काफी समय से अपने प्रेमी के साथ लिव इन में बांसवाड़ा रह रही थीं। पुलिस ने उसके पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया तो फोन में कई ईमोशनल स्टेटस दिखे। उनमें लिखा था कि, मुझे माफ करना। मैंने आपसे झूठ बोला था कि मैं उदयपुर में कमरा लेकर रह रही हूं, मैं उदयपुर में नहीं हूं। मैं अपने प्रेमी के साथ बांसवाड़ा में रह रही हूं।

पुलिस का मानना खुद को आग लगा ली, जांच जारी 
पुलिस का मानना है कि टीना ने खुद को आग लगा ली है। उसने आत्मदाह किया हैं। उसके मोबाइल फोन और कुछ अन्य सबूतों से फिलहाल यही जांच में सामने आ रहा है। परिजनों के बांसवाड़ा पहुंचने पर शव को सौंपा जाएगा। पुलिस ने बताया कि अभी उस लड़के का पता नहीं लग सका है जो टीना के साथ रह रहा था।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में मॉडल के साथ फोटोग्राफर ने किया रेप, मंदिर में शादी कर कहा- तुम मेरी जाति की नहीं