राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दलित दूल्हे की बारात और शादी पुलिस के पहरे में हुई। क्योंकि दबंगों के भय के चलते पुलिस सुरक्षा में अपनी बारात निकालनी पड़ी।

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान करने वाला नजारा सामने आया है। दबंगों के खौफ के चलते दो दलित दूल्हों को पुलिस की मौजूदगी में शादी करनी पडी। पुलिस बिन बुलाई मेहमान जरुर थी, लेकिन दूल्हों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरुरी थी। नजारा था जयपुर ग्रामीण में स्थित चंदवाजी थाना क्षेत्र के एक कस्बे का। पुलिस की सुरक्षा में ही दूल्हों को विवाह स्थल तक लाया गया। वरमाला होने तक पुलिस मौूजद रही। गौरतलब है कि इसी तरह कुछ दिन पहले एक आईपीएस की बिंदोरी भी पुलिस सुरक्षा के बीच जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली थाना हलके से निकाली गई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एएसपी तक बारात में शामिल रहे, चौकस रही पुलिस 
दरअसल, चंदवाजी थाना इलाके के पुठ का बांस गांव में रहने वाले सुवालाल और प्रहलाद बुनकर की दो बेटियों की शादी भानपुर कला और काली घाटी गांव में रहने वाले दो युवकों के साथ तय की गई थी। शादी तय करने के बाद जब तारीख आई तो इससे पहले दुल्हन पक्ष के लोग पुलिस के पास पहुंचे और दबंगों के डर के बारे में बताया। उनका कहना था कि डर है दलित दूल्हों पर हमला किया जा सकता है। गांव के कुछ ऐसे कस्बों से बारात आएगी जो दबंगों के कस्बे हैं। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और उसके बाद एएसपी धमेन्द्र कुमार समेत दर्जनों पुलिसकर्मी दोनो दूल्हों को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच विवाह स्थल तक लाए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में ही वरमाला भी हुई।

5 साल पहले हुए था भयंकर विवाद
 गौरतलब है कि करीब पांच साल पहले दलित दूल्हों के घोड़ी पर बैठकर बारात निकालने को लेकर भयंकर विवाद हुआ था। इस विवाद में कई लोगों को चोटें भी आई थी। उसके बाद से ही दलित दूल्हों की बारात और बिंदौरी को लेकर पुलिस ने सतर्कता बरतना शुरु कर दिया है।