पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले कमल सिंह की नाक काट दी गई थी। लड़के वालों ने दहेज प्रताड़ना के कारण पहली बेटी की हत्या कर दी थी जिसके बाद दूसरी बेटी की सगाई लड़की पक्ष वालों ने तोड़ दी। मामला बाड़मेर का है। 

बाड़मेर. सगाई तोड़ने पर नाराज हुए लड़के वाले पक्ष ने लड़की पक्ष के परिवार के एक बुजुर्ग की नाक काट दी। सबक सिखाने के लिए किए गए इस हमले के बाद पुलिस ने 40 घंटे में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। उनके पास से नाक का कटा हुआ टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि अब वह किसी काम का नहीं है। घटना बाड़मेर जिले की है। प्रदेश में पहली ही घटना ऐसी सामने आई है जिसमें नाक काटने के बाद आरोपी साथ ही ले गए, ताकि इलाज नहीं हो सके। बाड़मेर जिले की शिव थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबक सिखाने की धमकी दी थी आरोपियों ने 
पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले कमल सिंह की नाक काट दी गई थी। वे अपने खेत में खड़े थे इस दौरान एक कैंपर गाड़ी में कुछ लोग आए और उन्होंने कमल सिंह पर हमला कर दिया। उनमें से दो ने कमल सिंह के हाथ पकड़े और एक अन्य ने खंजर से नाक काट दी और उसे अपने साथ ले गए। खून से सनी हालत में कमल सिंह के भाई मनोहर सिंह ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की एक बेटी की शादी दो साल पहले सामने वाले पक्ष के परिवार में हुई थी।

दूसरी बेटी की सगाई तोड़ दी गई
उसके बाद कुछ दिन पहले ही दूसरी बेटी की सगाई भी उसी परिवार में की गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने पहली बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। इस कारण दूसरी बेटी की सगाई तोड़ दी गई थी। इस कारण दूसरा पक्ष नाराज था। पुलिस ने बताया कि नाक काटने की इस घटना के दो दिन के बाद अब शुक्रवार रात तीन आरोपियों रेवंत सिंह व उसके भाई कस्तूर सिंह तथा प्रभु सिंह उर्फ परबत सिंह राजपूत निवासी रूघानाडा थाना शिव को अरेस्ट कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें- इन खूबसूरत लड़कियों ने जयपुर के ढाबे में जो किया हैरान करने वाला, बॉयफ्रेंड भी नहीं कर पाए काबू