राजस्थान के बाड़मेर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक गांव में कपल के शव बंद कमरे में बरामद हुए है। पुलिस ने दोनो को एक ही फंदे में लटके हुए पाया। घटना की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई।

बाड़मेर (barmer). राजस्थान से फिर से अजीबो गरीब घटना सामने आई है। दो बच्चों के पिता के साथ चार बच्चों की मां की लाश मिली है। दोनो एक कमरे में एक ही फंदे से लटके हुए मिले हैं। उनके बारे में दोनो के परिवार को सूचना दी गई है और अब दोनो के शव मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। मामला बाड़मेर के ग्रामीण थाना क्षेत्र में स्थित आरती गांव का है। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी समारोह में हुई दोनो की मुलाकात, घर में होने लगा बवाल
पुलिस ने बताया कि माधाराम के घर में उसकी लाश मगी देवी की लाश के साथ लटकी मिली। आज सवेरे इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस टीमें पहुंची थी। कमरे से शराब की बोतलें और खाने का सामान मिला है। पुलिस ने जब माधाराम की पत्नी को फोन किया और इस बारे में जानकारी दी तो वह हैरान रह गई। माधाराम की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मगी देवी से पति माधाराम की दो साल पहले एक शादी में मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनो बातें करने लगे और बाहर मिलने लगे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि इस बारे में कुछ दिन पहले ही पता चला तो झगड़ा हो गया।

पत्नी को लगा मनाने आएंगे पति, पर आ गई ये दुखभरी खबर
मंगलवार रात फिर से पति ने मगी देवी से बातचीत की और सबकुछ ठीक होने की बात कही। उसे बाद बुधवार को फिर से पति पत्नी में झगड़ा हो गया। माधाराम की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह उसी दिन सवेरे अपने घर से चली गई। अपने पीहर दोनो बच्चों को ले जाकर वहीं रहने लगी। उसे लगा कि पति मनाने आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

पत्नी के घर से जाते ही माधाराम ने बुधवार की शाम अपनी प्रेमिका मगी देवी को अपने घर बुला लिया। उसके बाद दोनो ने बैठकर शराब पी। एक साथ बैठकर खाना खाया। पत्नी को जलाने के लिए दोनो ने शराब पीते हुए फोटो भी भेजी और उसके बाद आज सवेरे दोनो ने फांसी लगा ली।

यह भी पढ़े- दर्दनाक खबर: सुबह लगी सरकारी नौकरी, शाम को पति के साथ लगा ली फांसी...दिल दहला देगी पूरी कहानी