बेटी की हरकत देख परिवार के लोगों के हाथ-पांव फूल गए। एक-दूसरे तक कानों-कान ये खबर फैल गई। इधर, दरवाजे पर बारात खड़ी थी और उधर परिवार में सभी सदस्य परेशान। फिर थोड़ी ही देर में जब सबको सच्चाई पता चली तो दुल्हन पक्ष के लोगों का सिर शर्म से झुक गया।   

भरतपुर : राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) के सीकरी थाना क्षेत्र में प्रेम का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां एक दुल्हन अपने चचेरे भाई पर फिदा थी और फेरों से आठ घंटे पहले उसके साथ घर छोड़कर भाग गई। जब बारात पहुंची और दुल्हन नहीं मिली तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छह घंटे में ही दुल्हन को चचेरे भाई के साथ पकड़ लिया और समझाइश के बाद शादी करा दी। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से चचेरे भाई की बीवी नाराज हो गई और अपने पति के खिलाफ पुलिस में मारपीट करने और रुपए मांगने की शिकायत कर मायके चली गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है मामला
आलमशाह गांव में अक्षय तृतीया पर दो बहनों की शादी होनी थी। परिजन कई दिन से शादी की तैयारियों में जुटे थे। मंगलवार सुबह छह बजे दुल्हन शौच के बहाने से घर से निकली। सुबह 9 बजे हरियाणा (Haryana) से बारात गांव पहुंच गई। लेकिन जब रस्म अदायगी के लिए दुल्हन को तलाश की तो वो गायब मिली। आठ घंटे बाद ही फेरे होने थे। घटना से परिजनों हाथ पैर फूल गए। दुल्हन की तलाश की गई लेकिन नहीं मिली। आखिर में पुलिस में शिकायत दी। 

छह घंटे में पुलिस के हाथ लगे
पुलिस ने घर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली, तो एक महिला ने बताया कि दुल्हन उसके पति के साथ बाइक पर गई है। पुलिस ने कॉल डिटेल से लोकेशन ट्रेस की और छह घंटे में ही दुल्हन को उसके चचेरे भाई के साथ वृंदावन से पकड़ लिया। पुलिस दुल्हन को लेकर घर पहुंची लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं थी। परिजनों ने काफी समझाइश की तब दुल्हन शादी के लिए राजी हुई। लेकिन पूरे वाकए से दूल्हा नाराज हो गया और शादी से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने दूल्हा और उसके परिजनों को समझाया, तब जाकर जाकर शादी हुई। 

चचेरे भाई की बीवी नाराज
इधर, दुल्हन जिस चचेरे भाई के साथ घर से भागी थी उसकी बीवी नाराज हो गई। महिला को अपने पति की हरकत से उसके चालचलन पर शक हो गया। महिला ने अपने पीहर पक्ष के लोगों को बुला लिया। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में मारपीट करने और रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की और अपनी आठ महीने की बेटी के साथ ससुराल छोड़कर मायके चली गई।

इसे भी पढ़ें-पति-पत्नी व प्रेमी तीनों मूक बधिर...राजस्थान के भरतपुर से आई अजब प्रेम की फिल्मी कहानी

इसे भी पढ़ें-अजब प्रेम का गजब अंजाम : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने काट देता था पूरे गांव की बिजली, जब पोल खुली तब..