पुलिस महिला के पति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द से जल्द उसकी गिरफ्त में होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक छह आरोपियों ने उसके साथ दरिंदगी की है। 

भरतपुर : राजस्थान (Rajasthan) में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन कोई न कोई वारदात सामने आ रही है। अब एक बार फिर इसी तरह की घटना सामने आई है। भरतपुर (Bharatpur) जिले के पहाड़ी क्षेत्र में बंदूक के दम पर देवर की आंखों के सामने उसकी भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीहर से अपनी भाभी को लेकर घर वापस लौट रहे देवर को छह दरिंदों ने जंगल में पकड़ लिया। बदमाशों ने देवर के सिर पर बंदूक तान दी। उसके बाद देवर की आंखों के सामने ही उसकी भाभी के साथ गैंगरेप किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता के पति ने दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद जब दोनों घर पहुंचे तो पूरा मामला बताया। इसके बाद पीड़िता के पति ने पहाड़ी थाने में जाकर केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखा है कि 26 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी अपने देवर के साथ पीहर से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में घाटमीका के जंगल में गांव के ही छह लोगों ने देवर और भाभी को पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।

दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस 
गैंगरेप के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए और देवर और भाभी किसी तरह घर पहुंचे। दोनों ने परिवार के लोगों को सारी आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें-महिला से दोस्ती कर युवक ने शादी का वादा किया अब बदनाम करने की दे रहा धमकी, राजस्थान की शर्मसार करने वाली खबर

इसे भी पढ़ें-पति की मौत के बाद महिला को शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार