इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लड़की ने दूसरे धर्म के लड़के के साथ शादी की थी जिसके बाद से पिता नाराज था। बताया जा रहा है कि घटना 27 जुलाई की है। घटना का वीडियो वायरल है। 

भरतपुर. बेटी की शादी पर पिता उसके खून का प्यासा हो गया। उसने अपने बेटी और दामाद को जान से मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गर्भवती बेटी के पीछे ऑटो दौड़ता रहा और गालियां देता रहा। घटना राजस्थान के भरतपुर जिले की है। इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बेटी और दामाद कभी दुकान में घुसकर तो कभी बाजार में दौड़ते हुए और कभी लोगों के घर में दुबककर जान बचाते रहे। पूरा घटनाक्रम 27 जुलाई का है लेकिन इसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब पिता की इस हरकत पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर्य समाज में हिंदू रीति से शादी की थी मुस्लिम लड़की ने 
दरअसल, भरतपुर में रहने वाली नगमा ने इस साल फरवरी में नरेन्द्र सैनी से शादी की थी। दोनों के बीच कई महीनों तक प्रेम प्रसंग चला था। इस दौरान नगमा के पिता इस्लाम ने भरतपुर में कटरा मौहल्ला निवासी नरेन्द्र के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया। उधर दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली। शादी के बाद भरतपुर आने की जगह एमपी के कटनी जिले में अपने किसी रिश्तेदार के चले गए। उसके बाद दोनों आगरा में किसी परिचित के पास किराये पर रहने लगे। उसके बाद करीब दो महीने पहले छुपते छुपाते भरतपुर के एक मोहल्ले में रहने लगे। इस बीच नगमा गर्भवती हो गई। इलाज के लिए जब वह पिछले महीने जिला अस्पताल पहुंची। वहां पर पिता इस्लाम ने बेटी को देख लिया। 

बेटी पर की ऑटो चढ़ाने की कहानी
बेटी को इसका पता नहीं चला कि पिता ने उसे देख लिया। पति और पत्नी दोनों बाहर आए और उसके बाद पास ही एक दुकान पर जूस पीने लगे। कुछ देर के बाद ही इस्लाम अपना ऑटो लेकर वहां आ गया। उसने बेटी पर ऑटो चढ़ाने की कोशिश की। पिता ऑटो लेकर बेटी और दामाद के पीछे दौड़ लगाता रहा। बेटी और दामाद अपनी जान बचाकर भागते रहे। 27 जुलाई की इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- बिजनेसमैन ने बेटी की शादी में खर्च किए थे 100 करोड़, IT की रेड में मिली अकूत दौलत, लॉकर देख अधिकारी हैरान