राजस्थान के भरतपुर जिले से एक शॉकिंग खबर सामने आई है जहां एक युवती का 9 महीने तक गैंगरेप करने के बाद बेरहमी से पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों  के खिलाफ अपहरण और अन्य धाराओं में केस दर्ज जांच शुरु कर दी है। 

भरतपुर. राजस्थान में क्राइम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां की महिलाओं, युवतियों और बच्चियों पर अपराध के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है।अब यहां के भरतपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भरतपुर की सीकरी पुलिस ने हिंदू पिता की शिकायत पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उसकी बेटी की संदिग्ध मौत होने के बाद ये तमाम केस दर्ज किए गए हैं। पिता का आरोप है कि बेटी को पीट पीट कर मार दिया गया। कुछ दिन पहले उससे बात हुई थी तब उसने कहा था कि ये लोग मुझे मार देंगे, मांस खिलाते हैं और मना करने पर मारते हैं साथ ही रोज गैंगरेप करते हैं। पुलिस ने नामजद लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद उनको सौंप दिया गया है। मामला सीकरी थाने का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि सीकरी इलाके में 18 अक्टूबर को एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी।उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसके बाद शव मुर्दाघर में रखवाया गया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। बुधवार शाम शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। शाम को पिता ने रिपोर्ट दी कि बेटी की शाल साल 2010 में अलवर के खैरथल में हुई थी। शादी से उसके दस साल का बेटा और आठ साल की बेटी है। जांच कर रही सीकरी थाना पुलिस ने बताया कि हरियाणा में रहने वाले महिला के पिता ने केस दर्ज कराया है।

समुदाय विशेष के युवक ने किया किडनैप, दे दी खौफनाक मौत
पिता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले भरतपुर के सीकरी में रहने वाले ईरशाद ने बेटी का अपहरण कर लिया था। पुलिस को इसकी रिपोर्ट भी दी गई थी। कुछ दिन पहले बेटी का फोन आया कि उसे मार देंगे, उसे मांस खिलाते हैं, नमाज पढ़वाते हैं। गन प्वाइंट पर उसके साथ परिवार के लोग रेप करते हैं। विरोध करने पर मारते हैं। उसके बाद दो दिन पहले बेटी की लाश मिली। पुलिस ने ईरशाद, उसके पिता और परिवार के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े- कॉलेज जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर दिया घटना को अंजाम