राजस्थान के जैसलमेर में बस में सावर होकर यात्री नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मां के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चलती बस में करंट दौड़ गया और तीन यात्रियों की मौके परही मौत हो गई। वहीं 8 युवक गंभीर रुप से घायल हैं।

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर से एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां चलती बस में करंट दौड़ गया और देखते ही देखते तीन लोग चिपक गए, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 यात्रा गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और बस में चीख-पुकार मच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवरात्रि में देवा मां के मंदिर जा रहे थे यात्री
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा जैसलमेर से करीब 17 किमी दूर स्थित पोलजी की डेहरी गांव पास हुआ। जहां बस में सवार यात्री नवरात्रि में लोकदेवी के मंदिर जा रहे थे। बस पूरी भरी हुई थी, इसलिए कुछ यात्री बस की छत पर बैठे हुए थे। इसी दौरान छत पर बैठे यात्री एक बिजली की तार की चपेट आ गए। फिर देखते ही देखते यह करंट पूरी गाड़ी में दौड़ गया। इस घटना में छत पर सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

करंट ने मरने वालों में दो सगे भाई
बता दें कि घटना में मरने वाले दो युवक तो राणाराम मेघवाल और नारायणराम मेघवाल सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरे मृतक की पहचान पदमाराम मेघवाल के रुप में हुई है। बस में सवार अधिकतकर यात्री खुईयाला गांव के रहने वाले हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इसमें गंभीर यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है।

हादसे पर सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
वहीं इस दर्दनाक हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा-जैसलमेर में बस में करंट से तीन लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है, शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Scroll to load tweet…