'कश्मीरी सेब' देश ही नहीं, दूसरे देशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। कहते हैं कि सेब खाने से शरीर में खून बढ़ता है। लेकिन यही सेब खून भी बहा रहे हैं। सेब के जरिये आतंकवादी अपने नापाक मकसदों को पूरा करने में लगे हुए हैं।

भरतपुर. ऊपर जो तस्वीर दिखाई गई है, वो कश्मीर की है। गाड़ी में बिखरे पड़े सेब, अधजले सेब आतंकवादियों की नापाक हरकतों की गवाही दे रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद आतंकवादी अब दहशत फैलाने दूसरे तरीके अपना रहे हैं। कुछ समय पहले तक कश्मीर से सेब बाहर भेज पाना मुमकिन नहीं होता था। धारा 370 हटने के बाद यहां के बागानों से सेब बाहर निकल पाना संभव हुआ। इससे लोगों का धंधा-पानी बढ़ा, तो आतंकवादी बौखला गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रक ड्राइवर को मार दी गोली..
25 साल का जाहिद एक ट्रक ड्राइवर था। आतंकवादियों ने शुक्रवार को उसे कश्मीर के शोपियां इलाके में गोली मार दी। जाहिद भरतपुर जिले के पापड़ा गांव का रहने वाला था। वो अलवर के रहने वाले मोहम्मद इलियास के संग सेब लेने शोपियां गया था। दोनों ट्रक लेकर घाटी के भीतरी इलाके में चले गए थे। इसकी उन्होंने सुरक्षाबलों को कोई जानकारी दी। इसी बीच आतंकवादियों ने उन्हें रोक लिया और गोली मार दी। इस हमले में पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला एक ड्राइवर जीवन घायल हुआ है।