अलवर जिले में हुए एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके के लोग शॉक्ड हैं। जहां एक भाई ने अपने ही भाई की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। पहले मृतक की गर्दन काटी फिर उसके दोनों हाथ काट दिए।

अलवर (राजस्थान). अलवर जिले में हुए एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके के लोग शॉक्ड हैं। जहां एक भाई ने अपने ही भाई की दर्दनाक तरीके से एक धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने इतने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया है कि लाश को देखकर आसपास के लोग भी हैरान हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से भाई को उतार दिया मौत के घाट
दरअसल, ये खौफनाक घटना शुक्रवार शाम अलवर जिले के उद्योग नगर थाना इलाके में हुई। जहां आरोपी भाई विक्रम यादव ने अपने भाई राधेश्याम यादव की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और वह मृतक से जमीन हड़पना चाहता था। 

पहली काटी गर्दन, फिर काट दिए दिनों हाथ
आरोपी ने पहले धारदार हथियार से पहले मृतक की गर्दन काटी। फिर इसके बाद उसके दोनों हाथ भी काट दिए। हमले के बाद राधेश्याम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया दिया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक घर में अकेला रहता था, उसकी पत्नी की पहले मौत हो चुकी थी। दोनों भाईयों में अक्सर जमीन को लेकर विवाद होता रहता था।