राजस्थान में इतालवी जोड़े को छोड़कर सभी संदिग्ध लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है एक अधिकारी ने यह जानकारी दी

जयपुर: राजस्थान में इतालवी जोड़े को छोड़कर सभी संदिग्ध लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) रोहित कुमार ने शुक्रवार को कहा, ' अब तक कुल 282 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 280 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव और दो लोगों (इतालवी जोड़े) की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।'

उन्होंने कहा कि अब किसी भी व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आनी बाकी नहीं है।

इतालवी जोड़े को यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)