राजस्थान में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। दिनदहाड़े हत्याएं कर दी जा रही हैं। अजमेर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक दोस्त ने दूसरे का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इस शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री में अवैध संबध, शराब, कबाब और हत्या....तक है।

अजमेर. अवैध संबध, शराब, कबाब और उसके बाद सनसनीखेज हत्या...। मर्डर मिस्ट्री को जांचने के बाद जब पुलिस ने राज खोला तो हर कोई दहल गया। क्योंकी यहां एक दोस्त और पत्नी ने धोखा दिया। जिसका अंजाम मौत तक पहुंचा। यह पूरा घटनाक्रम राजस्थान के अजमेर शहर का है। अजमेर की टॉडगढ थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लाश मिलने के बाद दोस्त को उठाया तो सारा भेद खुल गया
पुलिस ने बताया कि करीब दस दिन पहले 20 साल का ललित सिंह अचानक गायब हो गया था। उसके पिता गोपाल सिंह ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस लापता ललित को तलाश करती रही। पता चला दो दिन पहले गांव के ही एक कुएं में ललित का शव मिला। उसके कमर पर मोटा रस्सा एक पत्थर से बांधा गया था। जांच में पता चला कि दम घुटने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि गांव में ही रहने वाले उसके दोस्त श्याम सिंह के बारे में पता चला। श्याम सिंह को पूछताछ के लिए उठाया तो सारा भेद खुल गया। 

जिससे बनाए जिस्मानी संबंध उसको ही मार डाला
पता चला कि ललित कई बार श्याम सिंह की अनुपस्थिति में उसके घर आता था। उसकी पत्नी के साथ उसके संबध थे। 19 नवम्बर को ललित और श्याम सिंह ने गांव के ही एक मंदिर में बकरा काटा और उसक बाद शराब और कबाब पार्टी हुई। ललित और श्याम सिंह दोनो ने शराब पार्टी की। श्याम सिंह शराब पीने के बाद अपने घर चला गया। बाद में ललित ने श्याम सिंह की पत्नी का नाम लेते हुए जबरन उसके घर में घुस गया। श्याम ने अपने दोस्त ललित का नाक और मुंह दबा दिया। अवैध संबध का राज नहीं खुल जाए इस कारण पत्नी ने भी श्याम सिंह का साथ दिया। बाद में ललित की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक आए। पुलिस ने अब दोनो को अरेस्ट कर लिया है। अवैध संबधों का भी खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि कई दिनों से ललित और श्याम सिंह की पत्नी कांता में संबध थे, श्याम सिंह को पता चला तो ललित ने उससे माफी भी मांगी थी। लेकिन उसके बाद भी ये संबध जारी थे।

यह भी पढ़ें-एक करोड़ देकर की शादी, अब बीवी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा-वो पति के नाम पर कलंक है!