दिल्ली की राजनीति के 'हीरो' अरविंद केजरीवाल का क्रेज अब दूसरे राज्यों में भी बढ़ रहा है। राजस्थान के एक युवक ने अपनी शादी के जरिये केजरीवाल के प्रति अपनी दीवानगी दर्शाई है।

जोधपुर, राजस्थान. दिल्ली में तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे अरविंद केजरीवाल का क्रेज अब दूसरे राज्यों में भी बढ़ते देखा जा सकता है। केजरीवाल का ऐसा ही एक फैन राजस्थान के जोधपुर में सामने आया है। उसने अपनी शादी के कार्ड पर 'आई लव केजरीवाल' लिखवाकर दीवानगी का इजहार किया है। यह शादी 21 फरवरी को होनी है। यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हा बोला, मैं केजरीवाल का फैन हो गया
जोधपुर के बालेसर के केतु रामनगर निवासी दुर्गाराम खाम्भू के पुत्र नीलेश का विवाह लक्षिता के साथ होने जा रहा है। दूल्हे ने कहा कि वो केजरीवाल का फैन हो गया है। इसी का इजहार करने उसने कार्ड पर 'आई लव केजरीवाल' लिखवाया है। इस कार्ड को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली। आप ने विधानसभा चुनावों में 62 सीटें जीती हैं, जबकि 2015 में आप ने 67 सीटें जीती थीं।