राजस्थान में हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक शराबी व्यक्ति द्वारा विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने के बाद दंपति ने  चप्पलों से मार - मार कर घायल दिया। इस पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। देखिए वायरल वीडियो।

धौलपुर (dholpur).राजस्थान के धौलपुर जिले में एक युवक को शराब के नशे में विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। विवाहिता और उसके पति ने युवक की बीच सड़क इस कदर पिटाई की थी वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फिर युवक को अपने साथ थाने ले गई। हालांकि अभी तक के मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराबी विवाहिता से कर रहा था छेड़छाड़, सिखा दिया सबक
दरअसल धौलपुर के निहाल गंज में एक महिला आ गया बस स्टैंड से जयपुर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान पास में खड़ा एक युवक वहां आया और फिर पहले तो महिला पर अश्लील कमेंट करने लगा। इसके बाद जब महिला ने टोका तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा। ऐसे में विवाहिता और उसके पति दोनों ने ही युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। यह देख आसपास के लोग भी वहां पहुंचे और फिर उन्होंने भी युवक से मारपीट की। जिसमें युवक घायल हो गया।

इतना पीटा की बेहोश होने लगा, पुलिस ने किया बीच बचाव
करीब 30 मिनट तक लोगों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। जिससे वह घायल हो गया और बेहोश होने लगा। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फिर युवक को अपने साथ थाने ले गई । घटना के बाद विवाहिता और उसका पति भी वहां से चले गए। जिन्होंने पुलिस में भी कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक पहले भी कई महिलाओं के साथ इसी तरह इलाके में छेड़छाड़ कर चुका है। जो आदतन शराबी है।

यह भी पढ़े- लिव इन रहने की युवक को मिली खौफनाक सजा, परिवार ने पीटते हुए बनाया शूर्पणखा, जूतों की माला पहना निकाला जूलूस