एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे राजस्थान में सनसनी फैला दी है। जहां एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति की प्रेमिकी के घर में आग लगा दी। इस घटना में प्रेमिका और उसके छह साल के बेटे की मौत की मौके पर मौत हो गई।

उदयपुर (राजस्थान). एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे राजस्थान में सनसनी फैला दी है। जहां एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति की प्रेमिकी के घर में आग लगा दी। इस घटना में प्रेमिका और उसके छह साल के बेटे की मौत की मौके पर मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग लगाकर बाहर से बंद कर दिया दरवाजा
दरअसल, यह खौफनाक घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। जहां महिला डॉक्टर सीमा गुप्ता अपनी सास सास सुलेखा के साथ अपने पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा को दीपा गुर्जर को डराने-धमकाने के लिए उसके घर पहुंची। लेकिन दोनों के बीच बात इतना बढ़ गई कि सीमा ने अचानक अपने साथ लाई स्प्रिट की बोतल को घर के फर्नीचर पर फैला कर आग लगा दी और घर के बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया। पीड़िता दीपा चीखती रही गेट खोल दो, लेकिन उसने कुंडी नहीं खोली। जिससे दोनों का दम घुटने से मौत हो गई। 

आधे घंटे में आग बुझा पाया फायर विभाग
घर में लगी आग इतनी तेज थी कि किसी की अंदर जाने तक की हिम्मत नहीं हुई। जैसे ही दीपा के भाई को इस मामले के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचकर बहन और भांजे को बचाने लगा, लेकिन इस प्रयास में वह खुद भी जल गया। जिसका इलाज चल रहा है। फिर सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आधा घंटे में आग बुझा पाईं।

नौकरी से निकालने के बाद भी नहीं खत्म हुआ अफेयर 
जानकारी के मुताबिक, 2 साल पहले डॉक्टर सीमा गुप्ता के श्रीराम अस्पताल में दीपा गुर्जर काम करती थी। फिर उसकी जान-पहचान महिला के पति डॉ. सुदीप से हुई। फिर दोनों में अफेयर हो गया। जब सीमा को इस बारे में पता चला तो उसने दीपा को नौकरी से निकाल दिया।, लेकिन इसके बावजूद भी डॉक्टर सुदीप और दीपा मिलते रहे।

इस बात से गुस्सा हो गई थी डॉक्टर सीमा
 जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने पत्नी को बिना बताए अपनी प्रेमिका दीपा को अपना नया बंगला दे रखा था। जिसमें दोनों अक्सर मिलते थे। जब इसके बारे में पत्नी सीमा को लगा तो पति-पत्नी में विवाद हुआ। 1 नवंबर को दीपा ने इसी घर में अपना नया स्पा सेंटर खोला था। जिसके निमंत्रण कार्ड में डॉक्टर सुदीप का नाम था। बस इसी बात का पता चलने पर सीमा और धमकाने के लिए पहुंची थी।

आरोपी महिला बोली- मैं तो सिर्फ ट्रेलर दिखाना चाहती थी
आरोपी महिला ने कहा- मेरे मना करने के बाद भी वह मेरे पति से मिलती रही। मैंने उसको समझाकर नौकरी से निकाला था। लेकिन वह नहीं मानी, उसको मैंने कहा था, वह शहर छोड़कर कहीं चली जाए। पर वो नहीं मानी और चोरी-छिपे मिलती रही। मैं तो उसको सिर्फ डराने के उद्देश्य से ट्रेलर दिखाने गई थी, मुझे क्या पता था कि इतना बड़ी घटना हो जाएगी।