राजस्थान में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी भाई ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित किया। जहां एक युवक ने अपनी सगी बुआ की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 

टोंक. राजस्थान में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी भाई ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित किया। एक युवक ने अपनी सगी बुआ की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जहां पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन कुछ समय बाद हई उसकी मौत हो गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डर और शर्म के मारे सब झेलती रही बच्ची
दरअसल पीड़िता के पिता ने 18 जुलाई को अपनी बेटी के साथ हुई इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। जहां पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसके ममेरे भाई ने उसको अकेला पाकर कई बार रेप किया था। लेकिन वह डर और शर्म के मारे किसी को बता नहीं पाई थी। 

DNA टेस्ट भाई निकला बच्चे का पिता
 पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके जांच शुरु की। इसके बाद नवजात और आरोपी के भाइयों का डीएनए टेस्ट करवाया। जहां हाल ही में जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है कि DNA रिपोर्ट में पीड़िता, उसके ममेरे भाई और शिशु का डीएनए मैच हुआ है। टेस्ट के खुलासे के बाद सच्चाई जान हर कोई हैरान है। कि आखिर एक भाई ऐसे कैसे कर सकता है। पुलिस का कहना है कि अब जल्द से जल्द आरोपी को किशोर न्यायालय के पेश किया जाएगा। जिसके बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।