राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मंगलवार को हल्के झटके महसूस किये गए। कंपन की वजह से लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 

जयपुर. राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। कंपन की वजह से लोग अपने घरों से निकलकर बाहर सड़क पर आकर खड़े हो गए। हालांकि इस भूकंप से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जमीन में 10 किमी भीतर था भूकंप
राजस्थान मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश ने बताया- सुबह 9:15 बजे भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किमी भीतर था। इसलिए खतरे की कोई बात नहीं है।

लॉकडाउ के चलते सब अपने घरों में थे
जिला प्रशासन ने मौके पर जाकर लोगों की खबर ली। भूकंप के झटके जिले के उदयपुरवाटी, चिड़ावा, इस्लामपुर सहित कुछ इलाकों में महसूस किए गए। लॉकडाउन के कारण और सुबह होने के चलते सभी लोग अपने-अपने घरों में थे।