राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी का बलात्कार किया। पत्नी की मौत होने के बाद वह बेटी के साथ रोजाना रेप करता  रहा। मासूम रोती-गिड़गिड़ाती फिर वह नहीं रुकता।  

 हनुमानगढ़ (राजस्थान). हनुमानगढ़ जिले से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक पिता जिस पर अपने बच्चों की जिम्मेदारी थी । उसने अपनी सबसे बड़ी बेटी को हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। बेटी रोती गिडगिडाती रही, लेकिन राक्षस पिता को नहीं रोक सकी। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से आखिर 4 दिन पहले उस समय पर्दा उठ गया जब हनुमानगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में यह केस दर्ज किया । उसके बाद आज सवेरे किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 मामा के घर आई थी पीड़िता फूट फूट कर रोई 
दरअसल. हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी भांजी के साथ रेप होने का मामला दर्ज कराया है था। पल्लू पुलिस ने बताया कि 16 साल की एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके पिता करीब 2 साल से जबरन संबंध बना रहे थे। वह विरोध करती तो उसे मारते पीटते थे। वह किसी को बता नहीं दे इस कारण 2 साल से उसे उसके ननिहाल भी नहीं जाने दिया जा रहा था । 

 मां की मौत हो जाने के कुछ दिन बाद ही पिता करने लगा हैवानियत
पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी की बहन अपनी दादी के पास रहती थी। उसका छोटा भाई ननिहाल रह रहा था। जबकि उसे उसके पिता ने जबरन रोक रखा था । 3 साल पहले किशोरी की मां की मौत हो जाने के कुछ दिन बाद से ही पिता ने अत्याचार करना शुरू कर दिया था। पल्लू पुलिस ने 4 जुलाई को यह केस दर्ज किया और आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि जिस समय मां की मौत हुई थी उस समय वह महज 13 साल की थी । अब वह 16 साल की है । 2 साल से पिता उसे हवस का शिकार बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बेटी दिखने में खूबसूरत...लेकिन साजिश रची खौफनाक, प्यार में पागल हुई तो पिता के सीने पर गोली चलवा दी