श्रीगंगानगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को दुखी कर दिया है। जहां एक पिता ने आधी रात के बाद अपनी दो जवान बेटियों को गली मारी। इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली। 

श्रीगंगानगर (राजस्थान). श्रीगंगानगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी दो बेटियों को गोली मारकर हत्या कर दी। फिर कुछ देर बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से पूरा गांव हैरान है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं पाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात 4 बजे बेटियों को उतारा मौत के घाट
दरअसल, यह घटना सादुलशहर इलाके में रविवार रात सुबह चार बजे के आसपास की घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच गणपतराम का बेटा हनुमान दास एक शादी समारोह में शामिल होकर आधी रात को अपने घर लौटा था। वह सोने के लिए छत पर गया। लेकिन दो-तीन घंटे बाद वह नीचे वाले कमरे में आया जहां उसकी दोनों बेटियां सो रहीं थी। जहां उसने 22 साल की बड़ी बेटी अमनदीप और छोटी बेटी रमनदीप (20) को गोली मार दी। कुछ देर उसने खुद की कनपटी पर बंदूक रखकर आत्महत्या कर ली।

आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम
हादसे के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां वह दोनों बेटियों को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जब यह घटना हुई उस समय घर अन्य परिजन भी मौजूद थे, लेकिन वह सभी सो रहे थे। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि हनुमान दास यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। लेकिन घटना के पीछे छुपे कारणों का अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है।