राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को दो समूहों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जयपुर,(भाषा). राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को दो समूहों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस दो समूहों के बीच झड़प की खबर पाकर गांव पहुंची थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अलवर के अतिरिक्त एसपी विष्णाराम ने कहा, 'आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।' उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया और गोली भी चलाई। पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई। अधिकारी ने कहा कि कानून - व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।