जयपुर के पॉश इलाके तीन बत्ती क्षेत्र में स्थित एक होटल में गुरुवार तड़के आग लग गई। हादसे में कई लोगों के झुलसने की सूचना मिली है। अग्निशमन दल के जवानों ने आग पर काबू पा लिया है।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक होलट में गुरुवार तड़के आग लग गई। घटना पांच बत्ती के पास एमआई रोड की है। होटल Leisure inn में करीब 3:10 बजे आग लग गई। आग होटल में तेजी से फैली, जिसके चलते कई लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी मौके पर पहुंचे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। होटल में ठहरे लोगों को बाहर निकाला गया। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान करीब तीन घंटे चला। आग होटल के तीन मंजिलों में फैल गया था। पांच बत्ती क्षेत्र राजधानी जयपुर का सबसे पॉश इलाका है। पुलिस, होटल स्टाफ और सिविल डिफेंस की टीम ने मेहमानों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा: चलती बस में लगी भयानक आग, वीडियो में खुद देखिए कितना भयावह था ये मंजर