पुष्कर के एक रिसोर्ट में देर रात विदेशी लड़के-लड़कियों की चल रही पार्टी में जमकर अश्लीलता परोसी जा रही थी। पुलिस ने आयोजक को गिरफ्तार किया है।

पुष्कर( Rajsthan). राजस्थान की धार्मिक नगरी कहे जाने वाले पुष्कर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देर रात एक रिसोर्ट में विदेशियों की चल रही पार्टी में जमकर अश्लीलता परोसी जा रही थी। विदेशी लड़कियां बिकनी और लड़के शॉर्ट्स पहन कर डांस कर रहे थे। जब देर रात पुलिस ने दबिश दी वहां का नजारा देखकर पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई। पुलिस को देखते ही ये विदेशी युवा तालियां बजाने लगे और फिर पुलिस के सामने ही कपड़े पहनने लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक पुलिस को रात करीब 10:00 बजे के लगभग सूचना मिली थी कि रिसोर्ट में तेज आवाज में ट्रांस म्यूजिक बज रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। अश्लील कपड़े पहनकर विदेशी पॉप म्यूजिक के साथ डांस में मदहोश थे। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई।

पुलिस को मिली शराब की बोतलें
पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की तो वहां बीयर की 60 से अधिक बोतलें मिलीं। मामले में पुलिस ने इस पार्टी को ऑर्गेनाइज करने वाले एक युवक तेजपाल को भी गिरफ्तार किया है। जिसने पुष्कर के गनाहेड़ा के एक रिसोर्ट में पार्टी का आयोजन किया था। पुलिस ने साउंड सिस्टम डीजे जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

इसके पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहला मामला नहीं है जब पुष्कर में ऐसी कोई पार्टी का आयोजन हुआ हो। इसके पहले भी पुलिस ने कई ऐसी पार्टियों में कार्रवाई की है। जिनमें विदेशी नशे की हालत में चूर मिले। दरअसल पुष्कर पर्यटकों की पहली पसंद है। ऐसे में हर रोज यहां सैकड़ों की संख्या में भारत घूमने आए विदेशी भी पहुंचते हैं जो यहां के रिसोर्ट में इस तरह की पार्टियों में शामिल होते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इन विदेशियों को पुष्कर में हर तरीके का नशा बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। पुलिस के ढीले रवैए के चलते ज्यादा कोई कार्रवाई भी नहीं होती है। हाल ही में करीब 2 महीने पहले फ्रांस की एक युवती को अजमेर पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार भी किया था।