राजस्थान से एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां इंवेंट कंपनी में काम करने वाली एक लड़की का अपहरण करके चलती कार में रातभर गैंगरेप किया गया।

जयपुर. हैदराबाद में 26 साल की वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले से पूरा देश स्तब्ध है। इसी दौरान राजस्थान 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक लड़की का अपहरण करके चलती कार में रातभर गैंगरेप किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस
दरअसल, ये मामला आज से 6 दिन पहले का बताया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने इस पर अब कार्रवाई तेज कर दी है। बता दें कि यह घटना राजधानी के जवाहर सर्किल इलाके में घटित हुई है।

आरोपियों ने बारी-बारी से किया लड़की का रेप
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह एक इवेंट कंपनी में काम करती है। उसके जानने वालों ने उसको मिलने के लिए फोन करके बुलाया था। फिर उसको कार में बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूर चलते ही गाड़ी में युवक का दो अन्य दोस्त भी आ गए। फिर उन लोगों ने जबरदस्ती करके युवती को शराब पिलाई, इसके बाद बारी-बारी से चलती कार में रेप करते रहे।

चलती कार से लड़की ने कूदकर बचाई जान
पीड़िता ने बताया कि वह पूरी रात मुझको घुमाते रहे। जब उनकी कार कालवाड़ इलाके की तरफ आई तो उसने चलती गाड़ी में से कूदकर खुद को बचाया। फिर उसने पास के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद मौके पर पहुंची कालवाड़ पुलिस ने युवती को जवाहर सर्किल थाना ले जाकर सौंप दिया।