दिल दहलाने वाली यह तस्वीर हनुमानगढ़ जिले के रावतसर की है। यह खतरनाक हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। इस हादसे में जीप में सवार 7 लोगों में से 6 की मौत हो गई।

हनुमानगढ़, राजस्थान. दिल दहलाने वाली यह तस्वीर हनुमानगढ़ जिले के रावतसर की है। यह खतरनाक हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। इस हादसे में जीप में सवार 7 लोगों में से 6 की मौत हो गई। लेकिन 9 साल की एक बच्ची बच गई। हालांकि वो घायल है, लेकिन लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह तहस-नहस हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सत्संग से लौट रही थी फैमिली
यह हादसा पल्लू थाना क्षेत्र के पुरबसर गांव के पास हुआ। मरने वालों में सभी एक ही परिवार से थे। वहीं, 9 साल की बच्ची बच गई। ये लोग रावतसर की मायला ढाणी के रहने वाले थे। वे पूरबसर में आयोजित एक सत्संग में शामिल होकर लौटे थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब जीप लिंक रोड से हनुमानगढ़-किशनगढ़ हाईवे पर आ रही थी। अचानक जीप अपना संतुलन खो बैठी और ट्रक से जा भिड़ी। मरने वालों में मुकेश कुमार (22) निर्मला (30) बुधराम (60), गोमती (55), विजय (12) और विपना (12) की मौत हो गई।