राजस्थान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पांच लड़कियां हुईं तो बेटे की चाह में पति ने दूसरी शादी कर ली। फिर दूसरी बीवी की दो लाख की बोली लगाकर उसको तलाक दे दिया।

जोधपुर. लड़किया जहां आज अपनी कामयाबी से देश को गर्व महसूस करा रहीं हैं। वहीं कुछ लोग अभी भी ऐसे जो बेटा और बेटी में अंतर मानते हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला राजस्थान में सामने आया है। जहां एक युवक ने बेटे के लिए तीन शादियां कर डाली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो लाख रुपए में कर दिया पत्नी का सौदा
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला जोधपुर शहर में मंगलवार को देखने को मिला है। जहां अब्दुल सत्तार ने बेटे की चाहत में 5 बेटियां पैदा कर लीं। इतना ही नहीं जब भी बेटा नहीं हुआ तो उसने दूसरी शादी भी कर डाली। इसके बाद जब दूसरी बीवी से बच्चा हुआ तो उसको दो लाख रुपए का ऑफर देकर उसे तलाक दे दिया। 

आरोपी ने सिर्फ बेटे की चाहत में किया निकाह
जानकारी के मुताबिक, अब्दुल ने बेटे की हसरत में सुल्ताना नाम की महिला के 7 साल पहले शादी की थी। उसने अपने पहली पत्नी के बारे में सुल्ताना को बताया तक नहीं और झूठ बोलकर निकाह कर लिया। जब उसको लड़का हुआ तो उसके साथ मारपीट करने लगा। ताकि किसी तरह से वह उसको तलाक दे दे। 

 तलाक देकर कर ली तीसरी शादी
बेटे होने के एक साल बाद अब्दुल ने दूसरी पत्नी सुल्ताना से कहा-तुम दो लाख रुपए ले लो और मुझे छोड़कर चली जाओ। जब महिला ने ऐसा करने से मना किया तो उसने तीन बार तलाक बोलकर उसको घर से निकाल दिया। फिर उसने तीसरी शादी कर ली। युवती ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।