जयपुर में 9 साल की बच्ची का रेप कर गला काटने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए 15 साल के नाबालिग लड़के को किया अरेस्ट। नाबालिग से मर्डर की वजह सुन पुलिस के रोगटे हुए खड़े, कहां इतने लंबे कॅरियर का पहला मामला..  

जयपुर. राजधानी में कुछ दिन पहले हुए 9 साल की बच्ची का रेप कर गला काटने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने 15 साल के लड़के को अरेस्ट किया है उसने ही पीड़िता की रेप के बाद हत्या कर दी थी। आरोपी बच्ची के पिता के साथ बैठकर शराब पीता था। एक दिन शराब पीने के दौरान लड़की के पिता ने की थी बेज्जती। इस बात की रंजिश रखे लड़के ने पिता की हत्या करने के लिए घात लगा कर बैठा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कड़ी से कड़ी जोड़ पहुंचे आरोपी तक
जयपुर शहर के डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि आमेर में जब बच्ची की हत्या हुई तो मौके पर गए थे। बच्ची की हत्या बहुत ही भयानक तरीके से की गई थी लग रहा था कि, किसी पेशेवर क्रिमिनल ने यह वारदात की है। लेकिन जब कड़ी से कड़ी जोड़ी गई और 3 लोगों को हिरासत में लिया गया तो उनमें से 15 साल का एक लड़का आरोपी निकला। पुलिस को उस लड़के पर बिल्कुल भी शक नहीं था। लेकिन जब उससे कुछ सख्ती की गई तो वह सब कुछ बोल पड़ा। उसने बताया कि वह लड़की के पिता के साथ अक्सर शराब पीता था। लड़की अपने पिता के साथ उनके घर में किराए पर रहती थी।

पिता की जगह बच्ची आई, आरोपी ने उसे ही शिकार बनाया
पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता वहां आते उससे पहले ही वह बच्ची आ गई। उसे देख कर 15 साल के लड़के की नीयत खराब हो गई। वह बच्ची को अपने साथ सुनसान जगह ले कर गया, वहां उसके साथ रेप किया। आरोपी ने बताया कि बच्ची रोती रही और छोड़ने के लिए गिड़गिडाती रही लेकिन वह शराब के नशे में चूर था। आरोपी ने बताया कि वह जोर जोर से चीख रही थी और सबको इस घटना के बारे में बताने की बात कर रही थी इसलिए उसकी हत्या कर दी।

मर्डर की वजह जानकर पुलिस भी चौक गई
एसएचओ आमेर ने बताया कि जब लड़के ने खुलासा किया कि उसने बच्ची की जान क्यों ली, तो सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। लड़के ने बताया कि कुछ दिन पहले शराब पीने के दौरान लड़की के पिता ने उसके साथ धक्का-मुक्की की थी और उसकी बेज्जती की थी। उसने बताया कि वह बच्ची के पिता के साथ रंजिश रखता है, पिता की हत्या कर अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहता था लेकिन बच्ची बीच में आ गई और उसकी नीयत खराब हो गई। तो पहले उसने बच्ची के साथ रेप किया और फिर हत्या कर भाग गया। । 2 दिन पहले वह किराएदार के घर के पास ही चाकू लेकर बैठ गया था। उसने उस दिन ज्यादा शराब पी रखी थी।

इसे भी पढ़े- जयपुर में 9 साल की बच्ची को खोज रही थी फैमिली, शव मिला निकल गई चीख, बॉडी पर कपड़े नहीं, गला कटा, खून से सनी थी