राजधानी जयपुर में घटित हुई दिल दहलाने देने वाली घटना। शराब के लिए रुपए नहीं दिए थे तो शराबियों ने फोड़ दी खोपड़ी। अंडे की साइज का छेद कर दिया। मानसरोवर  पुलिस अब कर रही  मामले की जांच

जयपुर. राजस्थान में गुंडाराज बढ़ता जा रहा है। उदयपुर के हत्याकांड ने पूरे देश को ही हिलाकर रख दिया है। लगातार हत्यारे के आरोपी देश भर से पकडे जा रहे हैं। अब जयपुर शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजधानी मे शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एमएनसी कंपनी के एक मैनेजर की ये हालत कर दी गई कि वह मरता मरता बचा है। नशेड़ियों ने उसकी खोपड़ी ही तोड़ दी। बारह दिन वह अस्पताल में भर्ती। खोपड़ी में अंडे की साइज का छेद हो गया। उस जगह नया हिस्सा लगाया गया है। इतनी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस ने केस ही दर्ज नहीं किया। पीडित खुद अस्पताल से आने के बाद पुलिस थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। अब मानसरोवर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काम से लौट रहा था समीर, कार के आगे तीन लड़के कूद गए

मानसरोवर थाने में अब केस दर्ज कराया गया है। महेश नगर क्षेत्र में रहने वाले पीडित समीर ने बताया कि वह एमएनसी कंपनी में मैनेजर है। 22 जून की रात करीब 8 बजे रिद्धी सिद्धी चौराहे से कार लेकर से घर लौट रहा था। इस दौरान कार के सामने तीन शराबी कूद गए। समीर ने एक दम से ब्रेक मारे और कार से बाहर आया। तीनों ने समीर को पकड़कर पीट दिया। चेन छीन ली, मोबाइल छीन लिया। समीर ने बचाने के लिए आवाजें लगाई तो लोग वहां दौड़ गए। इस दौरान उनमें से एक शराबी ने एक नुकीला पत्थर उठाकर समीर की आंख के उपर खोपड़ी में मार दिया। खोपड़ी में अंडे जितना छेड हो गया और समीन वहीं बेहोश हो गया। कुछ ही देर में उसे अस्पताल ले जाया गया। सरकारी अस्पताल जयपुरिया में उसे भर्ती नहीं किया गया। एसएमएस अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया वहां पर भी इलाज नहीं किया गया। उसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर वह तीन जुलाई तक भर्ती रहा। चार जुलाई को वहां से छुट्टी दी गई। छह जुलाई की शाम उसने मानसरोवर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अब जांच पडताल शुरु की है।

यह भी पढ़े- वाइन शॉप पर आए बदमाशों ने गन से फायर कर डेढ़ मिनट तक फैलाई दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई खतरनाक घटना