राजस्थान के प्रताप नगर में देसी कट्टे से एक युवक की जान लेने की वारदात सामने आई है। वहीं पकड़े गए लड़कों ने पुलिस को कुछ और ही कहानी सुना मर्डर को गलती से गोली चलना बताया है। गोली चलाने वाले फरार आरोपी पूरे शहर में तलाश कर रही पुलिस.....

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक लड़के की मौत हो गई। करीब 22 साल के लड़के को उसके ही साथी ने गोली मार दी। पुलिस ने दो अन्य लड़कों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जिस लड़के की मौत हुई है यह दोनों लड़के उसी के साथ एक ही घर में किराए पर रहते थे। दोनों लड़कों ने पुलिस को बताया कि यह एक एक्सीडेंट है, जबकि पुलिस का मानना है कि गोली मारने वाले ने रंजिशन गोली मारी है और उसके बाद इसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की है। गोली चलाने वाला आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश पूर शहर में कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है मामला
जांच कर रही प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि देर रात 22 साल के रिंकू मीणा को उसके साथी रोहित ने गोली मार दी। रिंकू और रोहित जिस कमरे में बैठे थे वह कमरा प्रताप नगर सेक्टर के वार्ड नंबर 28 में स्थित एक मकान में है। इस मकान के दूसरे कमरे में दो लड़के और थे जो रिंकू मीणा के साथी थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम की रोहित रिंकू के पास आया था। दोनों अपने कमरे में बात कर रहे थे। जबकि रिंकू के साथ रहने वाले दोनों लड़के दूसरे कमरे में थे,इसी दौरान रिंकू और रोहित जिस कमरे में बात कर रहे थे, वहां से गोली चलने की आवाज आई। मृतक के साथ रहने वाले दोनों लड़कों ने अंदर जाकर देखा तो, रिंकू कमरे के फर्श में खून से सना पड़ा था। उसके सर में और पेट में गोली लगी थी। उसके बाद जब दोनों लड़कों ने रोहित को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी दोनों लड़कों को धक्का देकर भाग गया। 

अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दोनों लड़कों ने जो कहानी पुलिस को सुनाई है, उस पर पुलिस को यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस यह जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर देसी तमंचे से वे लोग क्या वारदात करने की फिराक में थे..? और वह उनके पास कहां से आया?

यह भी पढ़े- राजस्थान में लंपी बीमारी के बढ़े केस,केंद्र से आई टीम मवेशियों की हालत देख हुई हैरान,12 शहरों में फैली महामारी