एक लड़के से दोस्ती होने के बाद उस लड़के ने लड़की को मिलने बुलाया। लड़का उसे कहीं अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद लड़की ने इंकार किया तो लड़के ने अपने दो दोस्तों के साथ अपरहण कर रेप किया। 

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 साल की लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। लड़की से दोस्ती के बाद एक लड़के ने उसे मिलने बुलाया। उसके बाद उस लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता क कहानी सुन परिजन भी हैरान हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपहरण कर उठा ले गया दोस्त
दरअसल, एक लड़के से दोस्ती होने के बाद उस लड़के ने लड़की को मिलने बुलाया। लड़का उसे कहीं अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद लड़की ने इंकार किया तो लड़के ने अपने दो दोस्तों को बुला लिया। तीनों मिलकर लड़की को उठा ले गए और उसके बाद सुनसान क्षेत्र में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। उसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता जैसे तैसे अपने घर पहुंची और उसके बाद माता पिता को जानकारी दी तो हर कोई दहल गया।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी
पीड़िता को लेकर परिजन थाने गए और बाद में गैंगरेप, मारपीट और अपहरण का केस दर्ज कराया गया। जांच कर रही जयपुर की तुंगा पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ राजेन्द्र नाम के एक युवक ने रेप किया है। वह उसका जानकार है। लड़की ने पुलिस को बताया कि राजेन्द्र ने रेप करने के बाद अपने साथियों को सौंप दिया। वह देखता रहा और उसके दोस्त उसके सामने ही मेरी आबरू लूटते रहे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रोती बिलखती रही और जबरन जाने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की। उसके कपड़े रख लिए

कई बार हुआ रेप
लड़की को बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ कइ बार रेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसका दोस्त रेप की घठना का वीडियो भी बनाता रहा। तुंगा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- मॉडल बना दूंगा तुमको होटल में आना होगा, लड़की पहुंची तो पूरी रात शराब पिलाकर हुआ घिनौना काम...