राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस को 14 साल की नाबालिग बदहवास हालत में बरामद हुई। पहले तो पीड़िता पुलिस वालों को देखकर डर गई फिर हिम्मत कर अपनी आपबीती बताई तो वह सुनकर वह भी मायूस हो गए। पढ़िए पूरी कहानी।

जयपुर.राजधानी जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार की रात बदहवास हालत में मिली एक 14 साल की नाबालिग को पुलिस ने दस्तयाब किया। पुलिस ने जब नाबालिग से बातचीत की तो पहले तो नाबालिग डर गई। लेकिन बाद में उसने अपने साथ ही पूरी आपबीती बताई। नाबालिग की आपबीती भी इस कदर थी कि जब पुलिस वालों ने उसकी कहानी सुनी तो वह भी मायूस हो गए। दरअसल 14 साल की इस नाबालिग की उसके सौतेले पिता ने ही 3 लाख में 40 साल के अधेड़ से शादी करवा दी। जिसके हर रोज 9 महीने तक नाबालिग का रेप होता रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काउंसलिंग में बताई हैरान करने वाली सच्चाई
काउंसलिंग में नाबालिग ने बताया है कि वह राजस्थान की धौलपुर जिले की रहने वाली है। जो दसवीं तक पढ़ी लिखी है। वर्तमान में नाबालिग की उम्र 14 साल है। उसकी मम्मी की दूसरी शादी हो गई। ऐसे में उसका सौतेला पिता अब उसे प्रताड़ित करता है। जो उसे ताने मारता है कि वह बोझ है। इन सब तानो से नाबालिग बुरी तरह से परेशान हो चुकी थी। ऐसे में नाबालिग ही आगे पढ़ाई कर कर कुछ बड़ा करना चाहती थी। लेकिन इसी बीच कुछ दिनों पहले सौतेले पिता ने उसे 30 लाख में एक 40 साल के अधेड़ को बेच दिया। 

रात के साथ दिन में भी करता था दरिंदगी
अधेड़ ने 2021 में 11 दिसंबर को नाबालिग से शादी कर ली। उसके बाद अधेड़ लगातार नाबालिग को परेशान करता रहा। वह उससे घर का पूरा काम तो करवाता ही रहा। साथ ही रात के अलावा दोपहर में भी पिछले करीब 9 महीने से उसके साथ रेप करता था। जतिन नाबालिग इसका विरोध करती तो अधेड़ उसे बुरी तरह से पीटता और अपने पूरे परिवार के सामने उसे बेइज्जत करता कि वह अभी तक मां नहीं बन पाई है। नाबालिग ने बताया कि इन सब चीजों से परेशान होकर उसने कई बार सुसाइड करने की भी सोची लेकिन उसकी हिम्मत भी नहीं हुई। बुधवार को उसे जैसे ही मौका मिला वह भाग निकली। जिसे पता था कि जयपुर में उसके परिचित के चाचा जवाहर सर्किल के पास रहते हैं। ऐसे में नाबालिग वहां आ गई। जिसके बाद पुलिस को रात 8:00 बजे जवाहर नगर में नाबालिग बदहवास हालत में लेटी हुई मिली। नाबालिग इतनी बुरी तरीके से डर चुकी थी कि जब पुलिस ने उससे कुछ पूछना चाहा तो नाबालिग वहां से भी भागने लगी। फिलहाल जवाहर नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। जिसके आधार पर एफ आई आर दर्ज कर धौलपुर ट्रांसफर की है।

यह भी पढ़े- जोधपुर में आधी रात बाद हो गया बवाल, गैंगस्टर्स के दो गुट भिड़ गए, एक दूसरे पर चढ़ा दी गाड़ियां, एक की गई जान