राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैवान पिता और दरिंदे भाई की ऐसी शॉकिंग कहानी सामने आई है जो दहला देने वाली है। दोनों मिलकर नाबालिग बेटी का दो साल तक रेप करते रहे। पीड़िता इसलिए सब सहती रही कि उसे लगता था कि  किसी को बताया तो मां का घर टूट जाएगा। 

जयपुर (राजस्थान). जयपुर में 15 साल की बेटी ने अपनी मां की दूसरी शादी बचाने के लिए अपना जीवन दाव पर लगा दिया ।मां को इस बारे में पता ही नहीं कि पिछले 2 साल तक बेटी क्या-क्या सहती रही ,जब मां को पता चला तब तक बेटी मानसिक रोगी हो चुकी थी । बेटी के साथ होने वाली हैवानियत का जब मां को अंदाजा हुआ तो मां और बेटी गले लग कर कई घंटों रोते रहे, बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी । करधनी थाना पुलिस ने 8 धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने रेप और पोक्सो की धारों में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । करधनी थाना अधिकारी बनवारी लाल मीणा इस केस की जांच कर रहे हैं ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेबसी में बेटी पिता और भाई का सहती रही यौन शोषण
थानाधिकारी मीणा ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली सरकारी शिक्षिका का 2008 में अपने पहले पति से तलाक हो गया था। कुछ साल मां और बेटी अकेले रहे और साल 2020 में मां ने दूसरी शादी कर ली। जिस व्यक्ति से शादी करी उसका 18 साल का एक बेटा भी था। पुलिस ने बताया महिला सरकारी शिक्षिका है। वह काम पर चली जाती और इस बीच उसकी 15 साल की बेटी घर पर ही रह कर अपनी पढ़ाई करती। लेकिन करीब डेढ़ साल वह अपने सौतेले पिता और सौतेली भाई का यौन शोषण सहती रही। नौबत यह आ गई कि 3 से 4 महीने पहले उसे पागलपन के दौरे पड़ने लगे।

मां को जब बेटी के दर्द का सच पता चला तो पैरों तले की जमीन खिसक गई
 मां को कुछ अंदाजा नहीं था कि बेटी के साथ क्या हो रहा है ,मां ने बेटी को बड़े अस्पतालों में दिखाया और उसके बाद बेटी का इलाज शुरू हुआ । कुछ दिन पहले जब पता चला कि उसके साथ करीब डेढ़ से 2 साल तक लगातार यौन शोषण हुआ है तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी से पूछा तो उसने कहा कि वह नहीं चाहती थी कि उसकी दूसरी शादी भी टूट जाए ,इसलिए सौतेले पिता और सौतेले भाई के जुल्म सहती रही। इस पूरी घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें-गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में हिडन कैमरा: लड़कियों की बनती थी आपत्तिजनक क्लिप, लड़के करते हैं गंदी डिमांड