कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरून (Kotak Private Banking-Hurun) ने भारत की सबसे अमीर महिलाओं लिस्ट जारी की है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा झुझुनूं राजस्थान की  कनिका टेकरीवाल की हो रही है। जो 10  साल के अंदर 420 करोड़ रुपए की मालकिन बनीं हैं।

झुझुनूं (राजस्थान). कोटक प्राइवेट बैंकिग- हुरुन ने हाल ही में देश की सौ सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी की है। इन महिलाओं में राजस्थान की झुझुनूं जिले की कनिका टेकडीवाल का नाम भी शामिल हैं। कनिका टॉप टेन में तो नहीं हैं लेकिन फिर भी उनकी चर्चा हो रही है। दरअसल चार सौ करोड़ से भी ज्यादा की कंपनी की मालकिन बनने के लिए कनिका ने जो संघर्ष किया है वह भी कमतर नहीं है। कनिका ने सिर्फ दस साल में अकूत दौलत कमाई है। इतनी सी उम्र में उनके पास करीब 420 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 साल 2012 में र्स्टाटअप शुरू किया और आज उनके पास हैं 10 प्राइवेट जेट
दरअसल, एविएशन कंपनी में काम करने वाली कनिका ने अपने एक विदेशी सहकर्मी की मदद से खुद का बिजनेस करने का आईडिया पाया था। कनिका ने उसके बाद इसे स्टार्टअप के तौर पर लिया। साल 2012 में र्स्टाटअप डालने से पहले एविएशन के भविष्य के बारे में जुररी जानकारियां जुटाई और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए दांव खेला। शुरुआत में परेशानियों ने रास्ता रोका लेकिन फिर बिजनिस ने हाथ पकड लिया। साल 2012 में शुरु किया गया स्टार्टअप सिर्फ दस साल में ही बड़ी कंपनी बन गया है। कनिका के पास खुद के निजी जेट भी होना बताया जा रहा है। 

युवराज सिंह और पुनीत डालमिया जैसे बड़े लोग कनिका हैं पार्टनर
कनिका को जब जेट सेट गो... का आईडिया आया तो सबसे बड़ी परेशानी थी इन्वेस्टमेंट की। काम बड़ा था तो इन्वेस्टमेंट भी बड़ा चाहिए था। इसके लिए सबसे पहले अपने ही राज्य के धनकुबेरों से मुलाकात की। कनिका की कंपनी में चिड़ावा के बड़े सीमेंट कारोबारी पुनीत डालमिया ने पैसा लगाया। उसके बाद अन्य कई धनकुबेर कंपनी से जुड़ते चले गए। कनिका की कंपनी जेट सेट गो में क्रिकेटर युवराज सिंह भी इन्वेस्टर हैं।

यह भी पढ़ें-कौन हैं देश की सबसे युवा अमीर कनिका टेकडीवाल: पहले कैंसर को हराया, फिर एक आइडिया ने बदली दी जिंदगी