जोधपुर शहर के बसनी इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग से भारी नुकसान की सूचना है। आग पर काबू पाने के लिए चौदह से अधिक दमकल गाड़ियां लगी हैं। 

जोधपुर। शहर के बासनी इंडस्ट्रियल एरिया के पास भीषण आग लगने से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की विभिषिका का अदांजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले कई घंटों से करीब 14 दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रही हैं लेकिन आग कम होने की बजाय आसपास फैलती जा रही है। आग की वजह से किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का भी अभी पता नहीं लग सका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री से शुरू हुई आग

जोधपुर शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र के पास बासनी रेलवे स्टेशन रोड स्थित जेपी आर्ट हैंडी क्राफ्ट फेक्ट्री में गुरुवार रात को अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में हैंडीक्राफ्ट का सामान होने से आग तेजी से फैलती गई और पूरी इकाई को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पहले बासनी फायर स्टेशन से दमकल पहुंची लेकिन आग का दावनल फैलता गया। भगत की कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगो आस पास से हटाया। करीब एक घंटे में 14 दमकले पहुंची। लेकिन आग पर काबू नहीं हुआ। इस‌ दौरान आसपास के घरों के लोग भी डर के मारे बाहर आ गए। सेना के 5 स्टेशन को भी सूचित किया गया है। आग लगने के कारणों का पता नही लगा। थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अंदर किसी के होने की सूचना नहीं है फिर भी पुलिस ने लोगों को वहां से हटा दिया है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्रमेंकौनसीखिचड़ीपकरही, देररातराजठाकरेसेमिलनेपहुंचेनितिनगडकरी, बोले-नयाघरदेखनेआयाथा

राजठाकरेकोशिवसेनाकाजवाब- कुछलोगोंकोबुद्धिकेदांतजानेक्योंदेरसेमिलतेहैं, पवारनेभीउड़ायामजाक

रावतभाटामेंदोस्तोंसंगबैठाथाडॉनदेवागुर्जर, डेढ़दर्जनहथियारबंदहमलावरोंनेदौड़ाकरमारडाला