बाड़मेर के न्यायिक मजिस्ट्रेट की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 37 वर्षीय प्रखर संदल की लाश जोधपुर के लाल सागर इलाके में मिली। इसे सुसाइड से जोड़कर देखा जा रहा है।

जोधपुर, राजस्थान. पिता की गंभीर बीमारी से गहरे सदमे में आए एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 37 वर्षीय प्रखर संदल बाड़मेर के चौहटन में पदस्थ थे। मंगलवार शाम को उनका शव जोधपुर के लाल सागर इलाके में तालाब में मिला। पुलिस इसे सुसाइड मान कर जांच कर रही है। संदल मंडोर थानांतर्गत कीर्ति नगर में रहते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता की बीमारी से परेशान थे
पुलिस के मुताबिक, संदल पिता रामनाथ के सिर में क्लॉट निकलने के बाद से परेशान थे। वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जांच में पता चला कि प्रखर मंगलवार सुबह घर से निकले थे। इसके बाद वे किसी के संपर्क में नहीं आए। संदर का परिवार मूलत: हिमाचल का रहने वाला है। प्रखर के पिता डाक विभाग और मां एक निजी स्कूल से रिटायर्ड हैं। प्रखर सोमवार को दफ्तर गए थे। उन्होंने स्टाफ को नये साल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टाफ को बताया था कि वे छुट्टी पर जा रहे हैं। 4 जनवरी को लौटेंगे। स्टाफ ने बताया कि प्रखर किसी परेशानी में थे। प्रखर 2010 के आरजेएस अधिकारी थे। वे डेढ़ साल से बाड़मेर के चौहटन में पदस्थे थे।