राजस्थान के तकनीकी यूनिवर्सिटी के रसिया प्रोफेसर के पकड़े जाने के बाद आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब आरोपी के मोबाइल से जो कांड सामने आया है उसने तो पुलिस के होश ही उड़ा दिए है। जानिए क्या है पूरा मामला।

कोटा (kota). कोटा के रसिया प्रोफेसर गिरिश परिहार का एक और बड़ा कांड सामने आया है (rajasthan crime news)। वह एक ही लड़की के पीछे नहीं था वहां तीन और लड़कियां है जिनके साथ वह हम बिस्तर होना चाहता था। चारों उसकी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं है। इन छात्राओं के अलावा उसके लिए काम करने वाले उसके साथ अर्पित का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है (rajasthan news)। अर्पित के मोबाइल से एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अर्पित के पास गिरिश के करीब पचास ऑडियो मिले हैं जो रिकॉर्ड हैं। इसके अलावा जिन लड़कियों ने गिरिश पर आरोप लगाए हैं उनसे भी गंदी बात का ऑडियो पुलिस को मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोबाइल के स्टोरेज में मिले डर्टी ऑडियो- वीडियो
जांच कर रही कोटा पुलिस ने बताया कि तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के एसोसिएट प्रोफेसर गिरिश को पहले ही निलंबित( suspend) कर दिया गया है (rajasthan updates)। उसके खिलाफ महिला आयोग में भी जांच शुरु हो गई है। आरोपी के पास से जो मोबाइल फोन मिला है उसमें भर भर कर अश्लील और गंदे वीडियो है। पुलिस अफसरों का कहना है कि करीब तीस जीबी मैमोरी तो अश्लील और गंदे वीडियो से ठसाठस भरी हुई है। जिनमें कम उम्र की लड़कियों के वीडियो ज्यादा हैं। 

कॉलेज की लड़कियों से लेकर टीचर तक के लिए बोली है ये बात
कोटा पुलिस ने बताया कि वीडियो में शराब, शबाब, लड़कियों, कॉलेज की लेडी टीचर्स के बारे में गंदी बाते की गई हैं। गिरिश हर एक दो लाइन बोलने के बाद गालियां देता है। सारे ऑडियो अर्पित ने इसलिए सेव किए थे कि कहीं फंसने का समय आएगा तो गिरिश ही फंसे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पुलिस ने दोनो को समान आरोपी माना है। इस मामले में अब तक कॉलेज की चार छात्राओं ने केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़े- सवा लाख सैलरी वाला ये प्रोफेसर चुराता था लेडी अंडरगारमेंट, लड़कियों को पास करने के बदले करता था गंदा काम