भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का राजस्थान में आखिरी दिन होने के चलते आज इस यात्रा में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ है। राजस्थान के करीब 12 जिलों से हर विधानसभा से करीब 500 कार्यकर्ता को आज इस रैली में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

जयपुर(Rajasthan). कांग्रेस की भारत यात्रा का आज राजस्थान में आखिरी दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे कटीघाटी पार्क से शुरू हुई। जो अलवर शहर के बीच से होकर भी गुजरेगी। इसके बाद 10 बजे लोहिया का तिबारा पर लंच ब्रेक होगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से अलवर के रामगढ़ से यात्रा शुरू होगी। शाम 6:30 बजे रामगढ़ में ही यात्रा का समापन होगा। इसके बाद बिजवा गांव में यात्रा का समापन होगा। यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने के 17 वें दिन कल 21 दिसंबर को अलवर के मूंदका गांव के रास्ते ही हरियाणा में प्रवेश करेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आखिरी दिन होने के चलते आज इस यात्रा में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ है। राजस्थान के करीब 12 जिलों से हर विधानसभा से करीब 500 कार्यकर्ता को आज इस रैली में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। ऐसे में करीब 60 हजार कार्यकर्ता भी आज की इस रैली में चलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब यात्रा का आखिरी दिन होने के चलते यहां पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

राहुल गांधी रुक कर भीड़ के बीच लोगों से कर रहे बात 
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी दिन होने के चलते आज सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ है। क्योंकि भारी भीड़ होने के चलते लगातार लोग सुरक्षा घेरे की तरफ आ रहे हैं। हालांकि अब राहुल गांधी खुद जगह-जगह रुक रुक कर सड़क किनारे खड़े कार्यकर्ताओं से बातचीत भी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का उत्साह चरम पर है। राहुल गांधी जगह-जगह रुक कर कार्यकर्ताओं और इकट्ठा भीड़ से उनका हालचाल लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विधायकों को भी निकालनी होगी ऐसी ही यात्रा 
राहुल गांधी भले ही राजस्थान में यह यात्रा पूरी करके हरियाणा में जा रहे हो। लेकिन राजस्थान के विधायकों और मंत्रियों के लिए अभी यह भारत जोड़ो यात्रा खत्म नहीं हुई है। अब इसी तरह की यात्रा विधायकों को अपने एरिया में भी निकालनी होगी। इसमें भीड़ भी जुटानी होगी। राहुल गांधी का मानना है कि यदि कोई विधायक अपने एरिया में 15 किलोमीटर की ऐसी यात्रा निकालता है तो ग्राउंड पर कनेक्टिविटी अच्छी होगी।वही आज सुबह से शुरू हुई भारत यात्रा में राजस्थान के करीब 30 से ज्यादा विधायक राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।