पिंक सिटी जयपुर से प्यार की एक अनोखी कहानी सामने आई है। जहां दो लड़कियां एक-दूसरे से प्यार करने लगीं। वह दोनों लिव-इन में रहने लगीं। एक दिन एक के माता-पिता ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे साथ ले गए। तो दूसरी ने उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। एक लड़की ने अपनी लेस्बियन पार्टनर के माता पिता पर केस दर्ज करा दिया। पुलिस को भी केस दर्ज कराना पडा। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है और माता पिता को अरेस्ट करने की तैयारी कर रही है। मुकदमें की जांच जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस कर रही है। जिन दो लड़कियों को लेकर पूरा मामला है उनकी उम्र 21 और 22 साल है। दोनो बालिग हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लेस्बियन कपल की तरह साथ रह रही थीं दो सहेलियां...माता-पिता ने रंगेहाथ पकड़ा
हरमाड़ा पुलिस ने बताया कि दोनो ही लड़कियां एक ही कस्बे की रहने वाली हैं। काफी समय से दोनो में दोस्ती है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से दोनो कपल के रुप में रह रही है। पुलिस थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई गई है उसमें भी इसका जिक्र है कि दोनो लिव इन में कपल की तरह रह रही हैं। नीतू, बदला गया नाम.... ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पार्टनर रानी, बदला गया नाम..... के साथ खुद थी। हम दोनो लाइफ एंजाय कर रहे थे। नीतू ने पुलिस को बताया कि रानी के माता पिता उसे पीटते थे इस कारण वह मेरे साथ रह रही थी। हम दोनो अपने में ही खुश थे लेकन माता पिता को हमारी खुशी मंजूर नहीं थी। दो दिन पहले वे अचानक आ गए और रानी को अपने साथ ले गए।

दोनों एक-दूसरे के प्यार में हो गईं दीवानी
 पुलिस ने रानी के माता पिता समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद से पुलिस भी हैरान है। उधर रानी के माता पिता का कहना है कि बेटी नीतू के साथ रहकर पागल सी हो गई है। भरा बुरा नहीं समझ रही है। हम उसे साथ रखना चाहते हैं लेकिन वह बार बार भाग जाती है। वह नीतू से नहीं मिले इसलिए ही उसे एक दो बार पीटा भी गया है।