राजस्थान के जोधपुर से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला की नहाते हुए उसके नौकर ने वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई दिनों तक रेप किया। इतना ही नहीं हैवान पीड़िता की नाबालिग बच्ची के साथ भी छेड़छाड़ करने लगा।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले से सरदारपुरा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नौकर ने अपनी मालिकन महिला का चोरी-छिपे नहाते वक्त वीडियो बनाया और फोटोज भी निकाले। इसके बाद महिला को बदनाम करने का भय दिखाकर उसके साथ अनगिनत बार रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की 14 साल की नाबालिग बेटी को भी अपना शिकार बनाना चाहा और उसके साथ भी छेड़छाड की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नहाते हुए का वीडियो बनकार करने लगा हैवानियत
दरअसल, अब महिला ने हिम्मत करके आरोपी के खिलाफ सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने अपनी दर्दभरी कहानी बयां करते हुए आरोपी की करतूत पुलिस को सुनाई। अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पति के हैंडीक्राफ्ट का काम है। उनके घर के नीचे ही फैक्ट्री में काम चलता है। करीब चार साल पहले यहां काम करने वाले एक युवक ने उसका नहाते हुए का वीडियो बना लिया। उसके बाद वह उसे धमकाने लगा कि उसे वायरल कर दूंगा। डराकर उसके साथ बलात्कार किया। उसके भी फोटो ले लिए। इसकी आड में उसे ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपए भी ले लिए। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। डर के मारे वह किसी को नहीं बता सकी।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में रिश्ते शर्मसार: दादा ने किया ऐसा घिनौना काम कि मुंह दिखाने लायक नहीं बचा, हर कोई धिक्कार रहा

बेटी के साछ छेड़छाड़ कर वीडियो कर दिए वायरल
महिला ने कहा में किसी तरह सब सहन करती रही, लेकिन अब युवक ने उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को भी अपना शिकार बनाना चाहा। उसके साथ छेडछाड की। उसके प्राइवेट पार्टस को छूने की कोशश की। इसके बाद ​विवाहिता ने अपनी बात परिवार की अन्य महिला केा बताई। जिसके बाद परिजनों को पता चली। इस दौरान आरोपी ने उसके आडियो वायरल कर दिए। जिसके बाद विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ सरदारपुरा थाने में मामले दर्ज करवाया। 

इसे भी पढ़ें-नाबालिग का 10 महीने से रेप, अब दिया बच्चे को जन्म, 2 घंटे बाद जो किया वो दर्दनाक था, राजस्थान का शॉकिंग केस

पुलिस आरोपी को पकड़ने की तैयारी में...
मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि विवाहिता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता व उसकी बेटी के सक्षम अधिकारी के समक्ष बयान करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-सलाखों के पीछे हैवान: दो महीने तक नाबालिग से करता रहा रेप, राजस्थान से पंजाब तक जबरदस्ती ले गया, 6 साल बाद सजा