राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली  खबर सामने आई है। यहां के एक सैनिक स्कूल के लिपिक ने स्कूल के क्लास रूम में फंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


झुंझुनूं. राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक सैनिक स्कूल के लिपिक ने स्कूल के क्लास रूम में फंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक ने मरने से पहले 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूबेदार मेजर से रिटायर था मृतक
दरअसल, यह खौफनाक मामला झुंझुनूं के सैनिक स्कूल में सामने आया है। जहां गुरुवार दोपहर को सूबेदार मेजर से रिटायर कमल सिंह झाझड़िया ने आत्महत्या की। वहीं इस मामले में बताया जाता है कि मृतक ने यह कदम स्कूल के प्रिंसीपल और एक अन्य शिक्षक के दबाव में आकर उठाया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। 

13 दिन पहले यहीं से आई थी शर्मनाक खबर 
बता दें कि यह वही स्कूल है जिसमें गत 11 दिसंबर को 12 बच्चों के साथ कुकर्म और उनको जान से मारने के मामले का खुलासा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर था। इस घटना की वजह से जयपुर से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है।