जोधपुर में इन दिनो सिंगर मीका सिंह के टीवी  सीरियल स्वयंवर मीका की वोटी की शूटिंग चल रही है। जहां उनसे मिलने पहुंचे कपिल शर्मा ने अपने मजाकियां अंदाज से सबको खुश कर किया।

जोधपुर. छोटे पर्दे पर मीका सिंह कई बार गेस्ट अपीयरेंस तो कई बार जज की भूमिका निभाते नजर आते रहे है लेकिन अब वे एक नए लुक में दिखेंगे। जल्द ही वे दूल्हा बने दिखाई देंगे। दरअसल, मशहूर गायक मीका सिंह का सीरियल, स्वयंवर मीका की वोटी... जल्द ऑन एयर होने वाला है। इसकी शूटिंग इन दिनों जोधपुर में चल रही है। गायक मीका सिंह खुद कई दिनों से उम्मेद भवन पैलेस में ठहरे हुए हैं । 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई सेलेब्रिटी उनसे मिलने आए
मीका सिंह के टीवी सीरियल की शूटिंग लगातार चल रही है। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स उनसे मिलने जोधपुर आ रहे हैं। उनके इस स्वयंवर में भाग लेने के लिए शनिवार को मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और देश के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा व कृष्णा सहित कई बॉलीवुड की हस्तियां जोधपुर पहुंची। कपिल शर्मा ने मजाकिया लहजे में कहा कि आखिरकार मीका पाजी को अब स्वयंवर कर ही लेना चाहिए, ऐसा नहीं हो कि वह एंड में जाकर मुकर जाएं। एयरपोर्ट से कपिल शर्मा उम्मेद भवन पैलेस पहुंचे जहां उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। कपिल शर्मा ने भी वहां ठुमके भी लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Scroll to load tweet…