मोरक्‍को की विदेशी लड़की सारा ने राजस्थान के लड़के रितेश में अपना जीवनसाथी बना लिया। दोनों ने जयपुर के कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद  SDM अशोक कुमार ने उनको  विवाह का सर्टिफिकेट दिया। 

जयपुर (राजस्थान). आखिर ऐसा क्या जादू कर देते हैं राजस्थान के छोरे जो विदेशी बालाएं इन्हें अपना दिल दे बैठती हैं। इसी साल करीब 10 से ज्यादा विदेशी लड़कियों ने प्रदेश के लड़कों से शादी की है। ऐसा ही एक रोचक मामला फिर सामने आया है जहां मोरक्को की लड़की ने जयपुर के रितेश के साथ विवाह रचाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 जिंदगीभर साथ रहने की खाई सौंगध
दरअसल, मोरक्को की सारा मंगलवार को जयपुर के रितेश बत्रा के साथ मंगलवार को शादी की। दोनों ने राजधानी के कोर्ट में SDM अशोक कुमार के सामने एक-दूसरे के गले में माला भी पहनाई और जिंदगीभर साथ रहने की कसमें खाईं। इसके बाद एडीएम साहब ने विवाह का सर्टिफिकेट दिया। 

दूल्हे की मां ने बहू को बेटी बनाकर रखेंगे
 बता दें कि सारा मोरक्‍को की एक ट्रैवल एजेंट है। वह राजस्थान में घूमने के लिए आई थी। लेकिन इसी दौरान जयपुर में रहने वाले रितेश बत्रा से उसकी दोस्‍ती हो गई। फिर दोनों में धीरे-धीरे प्यार हो गया। यह रिश्ता इतना आगे बढ़ गया कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। लड़के के घरवालों ने भी इस शादी को मंजूरी दे दी। वहीं दूल्हे की मां इस विवाह से बहुत खुश हैं। उन्होंने सारा को गले लगाते हुआ कहा-हम सात समंदर से पार से आई इस लड़की को इतना प्यार करेंगे कि उसको विदेशी होने का अहसास तक नहीं होने देंगे।